दिल्ली–देहरादून गणेशपुर कॉरिडोर हाईवे पर तेल के टैंकर में लगी भीषण आग

दिल्ली–देहरादून गणेशपुर कॉरिडोर हाईवे पर तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, हाईवे पर यातायात ठप

स्टेट संवाददाता: विष्णु रावत | सहारनपुर। दिल्ली–देहरादून गणेशपुर कॉरिडोर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक

तेल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में टैंकर पूरी तरह लपटों में घिर गया।
आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और हाईवे पर आवागमन ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
फायर कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है।

हादसे के चलते हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए
वाहनों को लगभग एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया है।
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें