मैनपुरी के किशनी में कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी के किशनी में कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में कट्टा लेकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम अवैध हथियार से फायर करता नजर आ रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार युवक कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ एक सुनसान स्थान पर कट्टे से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और युवक की पहचान कर ली। थाना किशनी पुलिस ने अवैध असलहे के साथ आरोपी युवक को दबोच लिया। अवैध हथियार बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना अपराध है और ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal