त्योहारों को लेकर एसएसपी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने कोतवाली नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड एवं माया पैलेस पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्हें सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही यातायात को सुचारू रखने और आमजन को असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि ड्यूटी के दौरान कोई लापरवाही न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।












