धार्मिक माहौल में नई पर्यटन संभावनाओं का केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ मंदिर

धार्मिक माहौल में नई पर्यटन संभावनाओं का केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ मंदिर

2 नवंबर को होगा भूमिपूजन व कार्यारंभ, तैयारियां तेज

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर । जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देने जा रहा है श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण। मंदिर निर्माण का भूमिपूजन एवं कार्यारंभ कार्यक्रम आगामी 2 नवंबर 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन रामगंज स्थित हनुमान मंदिर, पक्का तालाब परिसर में संपन्न होगा।

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी और भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी इस ऐतिहासिक आयोजन के निवेदक हैं। भूमिपूजन समारोह को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन में क्षेत्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं, संत-महात्माओं, समाजसेवियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर रामगंज और पक्का तालाब क्षेत्र में साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं के बैठने के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि मंदिर समाज के हर वर्ग के सहयोग से बन रहा है। इसका उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि संस्कृति, सद्भाव और सेवा का प्रतीक केंद्र स्थापित करना है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी ने बताया कि भूमिपूजन में प्रदेश के प्रमुख साधु-संत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कार्य करेंगे।

स्थानीय लोगों में इस मंदिर को लेकर खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्री जगन्नाथ मंदिर की स्थापना से क्षेत्र का धार्मिक परिवेश सशक्त होगा और पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित होंगी। यह आयोजन न सिर्फ भक्ति और आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि फतेहपुर के धार्मिक मानचित्र में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

ये भी पढें नगलाहरु गांव में विवाद बना हिंसा का कारण: लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया