ईशन नदी पुल का चौड़ीकरण शुरू, 1.39 करोड़ की लागत से मिलेगा जाम से निजात

ईशन नदी पुल का चौड़ीकरण शुरू, 1.39 करोड़ की लागत से मिलेगा जाम से निजात

संवादाता अमन अहमद।

एटा। शहर के टूंडला मार्ग पर स्थित ईशन नदी के पुल का लंबे समय से प्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। संकरे पुल के कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता था, जिससे स्कूली वाहनों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब 1.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल चौड़ीकरण का काम प्रारंभ कर दिया है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 आदेश कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में पुल की चौड़ाई पांच मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। इसके पूरा हो जाने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी और सड़क हादसों में कमी आएगी। बताया गया कि यह पुल टूंडला मार्ग को शहर से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल के संकरा होने के चलते कई बार बड़े वाहनों के फंसने से घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती थी। चौड़ीकरण के बाद भारी वाहनों के आवागमन में आसानी होगी और शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि दो माह पहले इसी पुल पर ट्रक और ट्रॉली की टक्कर में आग लग गई थी, जिसमें एक चालक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद ही सामाजिक संगठनों और व्यापारिक मंडलों ने पुल को चौड़ा करने की मांग तेज कर दी थी। अब निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें