दिल्ली में बड़ा आतंकी खुलासा: एटा का अदनान ISIS से जुड़ा, बम धमाकों की साजिश में गिरफ्तार

दिल्ली में बड़ा आतंकी खुलासा: एटा का अदनान ISIS से जुड़ा, बम धमाकों की साजिश में गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

दिल्ली। स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। एटा निवासी 19 वर्षीय अदनान पुत्र सलीम खान को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर दिल्ली में बम धमाकों की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि अदनान का संबंध खतरनाक आतंकी संगठन ISIS से है और वह इसके हैंडलर अबू इब्राहिम अल-कुरैशी के निर्देश पर काम कर रहा था। अदनान को दिल्ली से दबोचा गया, जबकि उसका एक साथी—जिसका नाम भी अदनान बताया जा रहा है—को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

एटा से दिल्ली तक की कहानी
अदनान मूल रूप से एटा के किदवई नगर का रहने वाला है। उसके पिता सलीम खान दूरदर्शन में ड्राइवर हैं। वर्ष 2022 में पिता का ट्रांसफर दिल्ली होने के बाद परिवार वहीं बस गया। अदनान ने एटा के विश्व भारती से आठवीं तक और लोक मन विद्यालय से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली आने के बाद ही अदनान ISIS के संपर्क में आया और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया। घर पर ताला, रिश्तेदारों से पूछताछ एटा में स्थित “अंजुम विला” नामक अदनान के घर पर इस समय ताला लगा है। पुलिस ने बताया कि अदनान की मां अंजुम खान गृहिणी हैं और वर्तमान में एटा में ही हैं। एजेंसियां अब अदनान के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रही हैं।

बरामदगी में बड़ा खुलासा
स्पेशल सेल ने अदनान और उसके साथी के पास से पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, ISIS का झंडा, IED बनाने का सामान और राजधानी के कुछ पॉश इलाकों के नक्शे बरामद किए हैं। साथ ही एजेंसियों को अदनान का ISIS के प्रति वफादारी की शपथ लेते हुए वीडियो भी मिला है। परिवार और पड़ोसियों का दावा—अदनान निर्दोष
एटा के किदवई नगर पहुंचे रिपोर्टरों से अदनान के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने कहा कि अदनान को गलत तरीके से फंसाया गया है। उसके रिश्ते के बहनोई ने बताया, “उसने सिर्फ सोशल मीडिया पर एक काला झंडा पोस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।” पड़ोसी एडवोकेट मुजाहिद ने कहा, “अदनान शांत और पढ़ने-लिखने वाला लड़का था। एटा में उसने कभी किसी गलत काम में हिस्सा नहीं लिया।”

जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अदनान दिल्ली के किन इलाकों में धमाका करने की योजना बना रहा था और उसके संपर्क में और कौन लोग थे। स्पेशल सेल ने मामले में कई सुराग हासिल किए हैं और आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया