हिंदू समाज को संगठित कर धर्म संरक्षण का संकल्प : विश्व हिंदू परिषद की बैठक में जिला मंत्री शिवांग गुप्ता का आह्वान

हिंदू समाज को संगठित कर धर्म संरक्षण का संकल्प : विश्व हिंदू परिषद की बैठक में जिला मंत्री शिवांग गुप्ता का आह्वान

संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। मारहरा प्रखंड के ग्राम वीरपुर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री शिवांग गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए सकल हिंदू समाज को एकजुट व सशक्त बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। शिवांग गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू आस्था के केंद्र — मठ और मंदिरों — का जीर्णोद्धार करना और उनके प्रति समाज की आस्था बढ़ाना गर्व का विषय है। साथ ही, धर्म विरोधी घटनाओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि जिले में निराश्रित गोवंश, गौतस्करी, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी चुनौतियों का सामना संगठन को एकजुट होकर करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति से दूर रहकर सनातन संस्कृति के उत्थान में कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि आज देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम काल चल रहा है और विश्व भी वेदों व उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों की ओर लौट रहा है।

बैठक में रामवीर सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरपाल शर्मा, लाखन सिंह, हेमेंद्र प्रताप, राजवीर राजपूत, मुन्नी देवी, उषा शास्त्री, प्रभात शर्मा, नीरज राजपूत, राजेश, मयंक शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, हरीश प्रताप सिंह, अनुभव गुप्ता, मुकेश राठौर, नितिन गुप्ता, दिव्यम चौहान, आयुष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal