बेवर में महिला के साथ मारपीट और जेवर लूट:थाने में कार्रवाई न होने पर SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

बेवर में महिला के साथ मारपीट और जेवर लूट:थाने में कार्रवाई न होने पर SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि गले से मंगलसूत्र और कानों से कुंडल भी छीन लिए। थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता सर्वेश कुमारी ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6:20 बजे की है। वह अपने घर पर थीं, तभी कुछ रिश्तेदार जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने महिला के जेवर भी छीन लिए।शोर मचने पर महिला के पति मनोज कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पति के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल मनोज कुमार को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

इस पर नाराज होकर सर्वेश कुमारी शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें