एटा – सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

एटा – सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परोली गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर जैथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव के पास से कोई भी पहचान से जुड़ा दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या या हादसे का प्रतीत हो रहा है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मौके से फोरेंसिक टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया है ताकि घटना के कारणों का खुलासा किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात किसी वाहन की तेज आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद सुबह शव मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

एसएचओ जैथरा ने बताया कि “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें