25 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग: गंगा घाट पर मिले थे कपड़े और बाइक, मां ने दोस्त पर जताया शक; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

25 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग: गंगा घाट पर मिले थे कपड़े और बाइक, मां ने दोस्त पर जताया शक; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। सिकंदराराऊ के मोहल्ला बाररहसैनी निवासी अरविंद कुमार 25 दिन से लापता हैं। 5 अक्टूबर को वे अपने एक मित्र के साथ गंगा स्नान के लिए बदायूं जिले के कछला घाट गए थे, लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटे। गंगा घाट पर अरविंद के कपड़े और बाइक पुलिस चौकी में मिले, पर युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों के अनुसार, अरविंद दोपहर करीब तीन-चार बजे घर से अपने मित्र के साथ बाइक पर निकले थे। दो दिन तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पूछताछ शुरू की। मित्र से स्पष्ट जवाब न मिलने पर वे कछला घाट पहुंचे, जहां पुलिस चौकी में अरविंद की बाइक और कपड़े रखे मिले। कछला पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश की गई, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अरविंद की मां विमला देवी ने बताया कि उनके बेटे ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी और उसके पास काफी पैसे थे। उन्हें आशंका है कि इन्हीं पैसों के चलते उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। विमला देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर अरविंद के मित्र पर संदेह जताया है। विमला देवी का कहना है कि घटना को 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि यह मामला बदायूं जिले के कछला क्षेत्र से जुड़ा है और वहीं की पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

इस बीच, अरविंद की पत्नी और मां दोनों गहरी चिंता में हैं। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। कछला पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश अभी भी जारी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal