किशनी में सड़क न बनने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

किशनी में सड़क न बनने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सतियाहार के ग्रामीणों ने आज पक्की सड़क न बनाए जाने से नाराज़ होकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। सभी ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क कई वर्षों से कच्ची है, बरसात के मौसम में उसमें कीचड़ भर जाता है जिससे बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें