किशनी में रामलीला का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

किशनी में रामलीला का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में आज हर्षोल्लास के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता तिवारी जी ने फीता काटकर की। मंच से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। भाजपा नेता तिवारी जी ने कहा कि रामलीला हमारे धर्म और संस्कृति का प्रतीक है। इससे समाज में मर्यादा, सत्य और भक्ति की भावना को बल मिलता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग रामलीला के दर्शन कर धर्म का संदेश ग्रहण करें।

मंचन के पहले दिन बालकों द्वारा श्रीराम जन्म और ताड़का वध का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में धार्मिक माहौल बना रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal