एसडीवीएम हुड्डा में विश्व ध्यान दिवस पर होगा भव्य आयोजन, 800 लोग करेंगे सामूहिक ध्यान

एसडीवीएम हुड्डा में विश्व ध्यान दिवस पर होगा भव्य आयोजन, 800 लोग करेंगे सामूहिक ध्यान

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 18 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में पुनः स्थापित किया है। दिव्य काशी–भव्य काशी, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ धाम के पुनर्विकास, गुरु नानक कॉरिडोर का शुभारंभ, वीर बाल दिवस की घोषणा तथा संयुक्त राष्ट्र संघ से योग दिवस घोषित कराना—ये सभी कार्य भारतीय संस्कृति के संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। यह बात पानीपत सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि भारत के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया गया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को ध्यान से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि हमारी प्राचीन गौरवशाली परंपराएं पुनः अपने वैभव को प्राप्त कर सकें। शिवोहम पिरामिड ध्यान केंद्र के अध्यक्ष आर. के. पुर्थी ने जानकारी दी कि 21 दिसंबर को सेक्टर 11-12 स्थित एसडीवीएम, हुड्डा में सायं 3:30 बजे से 5:30 बजे तक भव्य ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में लगभग 700 से 800 लोग सामूहिक ध्यान करेंगे। ध्यान शिविर के संचालन एवं मार्गदर्शन के लिए ज्ञान के प्रसिद्ध मास्टर डॉ. एस. रंजन विशेष रूप से पानीपत पहुंचेंगे। वेद ज्योति मंडल के अध्यक्ष ईश कुमार राणा ने कहा कि ध्यान हमारी ऋषि-मुनियों की आध्यात्मिक और गौरवशाली परंपरा है। हम सभी को ध्यान के माध्यम से इसे और अधिक समृद्ध बनाना चाहिए। उन्होंने 21 दिसंबर को अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की।

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला मंत्री रविंद्र तुषामड़ भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें