रामेश्वरम नाथ धाम अष्टम स्थापना दिवस समारोह के दौरान, विशाल भंडारे का आयोजन आज।

रामेश्वरम नाथ धाम अष्टम स्थापना दिवस समारोह के दौरान, विशाल भंडारे का आयोजन आज।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत बुआपुर रामेश्वर नाथ धाम अष्टम स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मान्धाता – क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था, श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का केन्द्र बन चुके प्रसिद्ध शिवालय रामेश्वरम नाथ धाम के अष्टम स्थापना दिवस के सुअवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विशाल और भव्य भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन आज 21 फरवरी दिन शनिवार को किया गया है, वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि पांडेय बताया कि रामेश्वरम नाथ धाम से क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है । इसके अलावा प्रत्येक सोमवार, सावन माह, अधिमास में भारी संख्या में भक्त भगवान शिव को जलाभिषेक करने आते हैं और रुद्राभिषेक भी करते हैं, भक्तों की भीड़ के बीच मंदिर परिसर का दृश्य विहंगम होता है और हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान होता रहता है/ वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि पांडेय, अवधेश चंद पांडेय, विदेश्वरी प्रसाद पांडेय, संजय कुमार पांडेय,रमेशचंद्र , रामनारायण , घनश्याम नारायण, शिक्षक सुभाष पांडेय, एडवोकेट प्रभात पांडेय, पिंटू तिवारी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष, विवेक, रवि, शिव, करन कुमार विश्वकर्मा ने क्षेत्र के लोगों से भंडारा कार्यक्रम शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें