विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का किया आयोजन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
शिकारपुर/बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पर विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे के द्वारा किया गया शिविर का भव्य व्यवस्थापन डॉ सुस्मित स्नेहा डिप्टी नोडल एनओएचपी के द्वारा किया गया। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ शशि शेखर सिंह डॉ हरेंद्र बंसल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रमित कुमार जिला सर्विलांस अधिकारी की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सभी आशाओं एएनएम सीएचओ एवं अन्य लोगों को कैंसर के विषय में जागरूक किया गया।












