डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर में कॉफी विद प्रिंसिपल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर में कॉफी विद प्रिंसिपल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बुलंदशहर

दिनांक 04/02/2026 को डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर में कॉफी विद प्रिंसिपल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के विद्यार्थियों ने प्राचार्य महोदय से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में अपने शैक्षणिक, करियर एवं व्यक्तिगत विकास से जुड़े विचार, समस्याएँ और सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम, परीक्षाओं, करियर मार्गदर्शन एवं संस्थागत सुविधाओं से संबंधित प्रश्न रखे, जिनका प्राचार्य, महोदय ने सरल एवं प्रेरक शब्दों में समाधान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। चर्चा के दौरान प्राचार्य ने घोषणा की कि आगामी सत्र से कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स से संबंधित शॉर्ट-टर्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। छात्रों के नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु कॉलेज परिसर में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने पर भी सहमति बनी, जहाँ छात्रों को तकनीकी सहयोग के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से मेंटरशिप उपलब्ध कराई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों ने ग्रीन कैंपस, जीरो वेस्ट नीति और सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग का सुझाव दिया। प्राचार्य ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनलों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, शोध संस्कृति को सशक्त करने के लिए कॉलेज लाइब्रेरी को 24×7 डिजिटल एक्सेस से जोड़ने की योजना भी साझा की गई। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एमएससी की छात्रा मिलन शर्मा ने कहा कि इस सीधे संवाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं बीकॉम की छात्रा अनुष्का तोमर ने इंटर्नशिप और रोजगारपरक अवसरों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर चंद्रवती, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. तरुण श्रीवास्तव, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह,डॉ. दीक्षित, पंकज गुप्ता सहित अनेक शिक्षक एवं सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें