आज पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में नि०क्षिक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक श्री राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी
आज दिनांक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक श्री राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्री राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।












