श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा दिनांक 03.02.2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक मंगलवार को होने वाली अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।
समीक्षा गोष्ठी के मुख्य बिंदु :
अपराध नियंत्रण रणनीति की समीक्षाः घटित घटनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। गश्त एवं निगरानी व्यवस्थाः कमिश्नरेट में रात्रिकालीन गश्त को और सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया गया। तकनीकी संसाधनों का उपयोगः सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने की योजनाओं पर चर्चा की गई। कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताः महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की समीक्षा की गई। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है।नागरिकों से अपील है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।












