क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा राजस्व विभाग के साथ तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
तहसील रानीगंज में आज दिनांक 21.02.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई आयोजित की गई । जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप पहुँचाना है।












