एटा: शादी समारोह में फायरिंग करने वाला ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

एटा: शादी समारोह में फायरिंग करने वाला ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्फ विनय कुमार को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि शादी समारोह में चली गोली से दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें