प्रतापगढ़।विकास भवन में व्यापारी कल्याण दिवस पर मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। विकास भवन में दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्री आदित्य प्रजापति ने की।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, विभागीय अधिकारी, उपायुक्त सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री मनजीत छावड़ा, श्री राजेंद्र केशरवानी, श्री विजय गुप्ता, श्री सुरेश अग्रवाल, श्री गोयल, श्री श्याम, श्री अर्पित, श्री उमा अग्रहरि, श्री ओम खंडेलवाल, जीएसटी अधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता के.पी. चतुर्वेदी, श्री मनोज श्रीवास्तव, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।समारोह में प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जनपद में सर्वाधिक जीएसटी कर का योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान का सम्मान करना तथा शासन की व्यापारी कल्याण संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
ये भी पढ़ें ऑडिट रिपोर्ट मांगी तो मिला जवाब – डेढ़ साल से नहीं हुआ जनपद पंचायत बेमेतरा का ऑडिट!












