नवागढ़ चौक में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, बेमेतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नवागढ़ चौक में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, बेमेतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, 22 अप्रैल 2026 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने सट्टा-जुआ के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में 21 अप्रैल को पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नवागढ़ चौक स्थित एक मोटर सायकल रिपेयरिंग दुकान में दिलीप साहू मोबाइल फोन से सट्टा-पट्टी संचालित कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड की, जहां आरोपी को मोबाइल में सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी दिलीप साहू (40 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बेमेतरा के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल (कीमत 20,000 रुपये) एवं 1,000 रुपये नगद जब्त किए गए।थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें