प्रतापगढ़ थाना कोहंडौर मे सड़क दुर्घटना को हत्या दर्शाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने व परिजनों को धमकाकर धन उगाही करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ थाना कोहंडौर मे सड़क दुर्घटना को हत्या दर्शाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने व परिजनों को धमकाकर धन उगाही करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

एक्सीडेंट को हत्या बताकर झूठा मुकदमा लिखवाने वाला गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा जबरन वसूली व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अभियोग में एक अभियुक्त रामचन्दर गिरफ्तारथाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2026 की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक ढंग से संपादित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की मृत्यु मोटरसाइकिल के विद्युत पोल से टकराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना से हुई है तथा नामजद अभियुक्तों की घटना में किसी प्रकार की संलिप्तता के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए, जिससे धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट का लोप पाया गया। साथ ही विवेचना के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, जबरन वसूली करना, झूठा मुकदमा लिखवाना एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देना पाया गया, जिसके संबंध में धारा 61(2)/221/223/308(6) बीएनएस का अपराध होना पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकरद्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण वैस के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनन्जय राय मय हमराह उ0नि0 विवेक कुमार यादव, का0 हैप्पी बाबू, का संतोष कुमार यादव व का0 अवधेश यादव, म0का0 सौम्या यादव मय चालक हे0का0 राधेकृष्ण* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मु0अ0सं0 36/2026 धारा 61 (2)/221/223/308 (6) BNS थाना कोहंडौर प्रतापगढ से संबंधित 01 रामचन्दर पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने कुछ दिन पहले ही अपने लड़के की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाने पर शव को रखकर काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा कर पुलिस के ऊपर दबाव बनाते हुए पुलिस की कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न किया और एक्सीडेंट की घटना को हत्या बताकर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था । जिन लोगों का मैने मुकदमें में नाम लिखवाया था, उनके परिजनों को धमका कर रुपयों की मांग किया था कि मुझे रुपये दे दो, नही तो तुम्हारे घर के लोगों को मुकदमें में फंसा दूंगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रामचन्दर पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ हुलिया आँख,नाक, कान, कद औसत इकहरा जिस्म रंग सांवला, उम्र करीब 50 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-

थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनन्जय राय मय हमराह उ0नि0 विवेक कुमार यादव, का0 हैप्पी बाबू, का संतोष कुमार यादव व का0 अवधेश यादव, म0का0 सौम्या यादव मय चालक हे0का0 राधेकृष्ण।

ये भी पढ़ें कंधई बाजार सहित आसपास के बाजार एंव ताला बाजार भी व्यापारी दुकान बंद करके करेंगे विरोध प्रदर्शन 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया