एसपी कार्यालय में महिला फरियादी की बिगड़ी तबीयत, पुलिस अधीक्षक द्वारा, तत्काल पहुंचाया अस्पताल।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुँची एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला की हालत बिगड़ते देख कार्यालय में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को मिली उन्होंने तुरंत बेहोश महिला को अस्पताल भिजवाया।मिली जानकारी के अनुसार, महिला किसी निजी समस्या या शिकायत को लेकर अपनी बात रखने कार्यालय पहुँची थी। इंतज़ार के दौरान या बातचीत के समय अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह अचेत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने बिना समय गँवाए महिला को उठाया और इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए।
ताजा अपडेट के मुताबिक, अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया। पुलिस की तत्परता की सराहना देखने को मिली एवं एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी की चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने एम्बुलेंस का इंतज़ार करने के बजाय तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपने स्कॉर्ट वाहन की व्यवस्था कर महिला को प्राथमिक उपचार दिलाने में मदद की। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।












