कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़
संवाददाता: विपिन कुमार मिश्रा
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तथा औषधि अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रतापगढ़ द्वारा थाना कोतवाली देहात में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार फर्म मेसर्स साक्षी एजेंसी, मोहनगंज, प्रतापगढ़ के प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह द्वारा कोडीनयुक्त औषधि Eskuf Cough Syrup (Schedule H-1) का गैर-चिकित्सकीय प्रयोजन हेतु क्रय एवं विक्रय किया गया।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित फर्म लगभग 15 माह पूर्व ही बंद पाई गई थी। इसके बावजूद न तो स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया और न ही विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त प्रोपराइटर द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया तथा लोक सेवक के वैधानिक निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना की गई। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 333/2025 धारा 206(ए), 271, 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।












