एटा में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम ने किया निरीक्षण

एटा में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को जलेसर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भावना विमल ने करहला, कासिमपुर व सालवाहनपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को ई–बीएलओ एप पर अधिक से अधिक फॉर्म परिवर्तन, संशोधन और अपमार्जन फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

एसडीएम भावना विमल ने मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और दूरसंचार सुविधा जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक दिशा–निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, गांव में मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal