मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एएसपी ने अधिकारियों संग किया ताजिया मार्गों का निरीक्षण

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एएसपी ने अधिकारियों संग किया ताजिया मार्गों का निरीक्षण

संवाददाता : मुकेश कुमार

एटा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने एसडीएम जगमोहन गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के साथ थाना अलीगंज क्षेत्र के विभिन्न ताजिया मार्गों एवं ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ताजिया जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाला जाए तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना बनाए रखी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें तथा स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाए रखें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें