देशी शराब ठेके के सेल्समैनों पर दबंगई का आरोप,नाबालिग समेत दो लोगों के साथ मारपीट।
मंडल संवाददाता अमित चौहान
पीड़ित का आरोप- नाबालिग को ठेके के अंदर ले जाकर बेरहमी से पीटा,बचाने पहुंचे युवक को भी बनाया निशाना। ठेके के कर्मचारियों पर लात-घूंसों और डंडों से हमला करने का आरोप,दोनों को आईं चोटें। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की,कहा- कैमरे खुलवा दिए जाएं तो सामने आ जाएगी सच्चाई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई,मामले की जांच में जुटी पुलिस।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित देशी शराब दुकान का पूरा मामला।












