गो-आश्रय स्थल टेलहेटा को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल

गो-आश्रय स्थल टेलहेटा को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।दिनांक: 01 अगस्त 2026 विकासखंड भोजपुर तहसील मोदीनगर स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र, तलहेटा को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ के निर्देशन में एक संयुक्त टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल की वर्तमान व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा गोवंश के लिए हरे चारे के उत्पादन की संभावनाओं के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तल्हेटा के खसरा संख्या 175, 669, 377, 481 एवं 489 से संबंधित भूमि अभिलेखों का परीक्षण किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार मोदीनगर, संबंधित लेखपाल, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, संबंधित एनजीओ के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में भूमि की उपलब्धता एवं उसके उपयोग के संबंध में आवश्यक निरीक्षण एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने निर्देश दिए कि भूमि का चिन्हांकन पूर्ण होते ही गो-आश्रय स्थल के लिए हरे चारे के उत्पादन की कार्यवाही प्रारंभ कराई जाए। साथ ही गोवंश के समुचित रखरखाव एवं गो-आश्रय स्थल को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक अतिरिक्त शेडों के निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। गोआश्रय स्थल पर अतिरिक्त शेड निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।इससे गो-आश्रय स्थल में गोवंश के लिए गुणवत्तापूर्ण हरे चारे की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा गो-आश्रय स्थल के सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। CSR फण्ड गोआश्रय स्थल पर पशु आहार संयन्त्र, गोबर गैस संयन्त्र, पैंट बनाने के संयन्त्र लगाने की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें