जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,197 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,197 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद,दिनांक:-01/08/2026 शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

सदर तहसील मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर श्री अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। लोनी तहसील ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी श्री दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सदर तहसील एसडीएम मोदीनगर श्रीमती कोमल पंवार की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 197 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें