कृषि विभाग ने ग्राम बांजरपुर विकास खंड जेवर में किसान पाठशाला आयोजित कर कृषकों को किया जागरूक

कृषि विभाग ने ग्राम बांजरपुर विकास खंड जेवर में किसान पाठशाला आयोजित कर कृषकों को किया जागरूक

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

गौतमबुद्धनगर 26 दिसंबर 2025 उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों तक कृषि की नवीनतम एवं तकनीकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद की 54 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम बांजरपुर विकास खंड जेवर में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ डा वाई पी सिंह ने नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण कराकर संस्तुत मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग, सिंचाई में आवश्यकता अनुसार जल उपयोग तथा खेत की मिट्टी एवं समय के अनुरूप नवीनतम प्रजातियों का चयन कर अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने फसल चक्र में परिवर्तन करते हुए तिलहन, दलहन, फल एवं सब्जियों को सम्मिलित कर सहफसली एवं मिश्रित खेती अपनाने का सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व से अवगत कराते हुए इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का भी आह्वान किया। किसान पाठशाला में जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डा0 सुनील प्रजापति, विषय वस्तु विशेषज्ञ अंबा प्रकाश शर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी दिव्यम यादव, इफको प्रतिनिधि रमन तोमर तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 सीमा शर्मा द्वारा किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई।

किसान पाठशाला में अधिक से अधिक संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।
गौतम बुद्ध नगर सेंट्रल नोएडा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें