थाने में महिला को 4 घंटे बैठाए रखने का आरोप, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव
क्राइम रिपोर्टर कुमुद कृष्णा महेशगंज थाना
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामकिशुन का पुरवा मे रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और उसे घंटों थाने में बैठाए रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष अमर बहादुर यादव का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय महिला को करीब 4 घंटे तक थाने में बैठाए रखा।
जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में मामला थाने पहुंचा, जहां पीड़ित पक्ष की महिला भी अपनी शिकायत लेकर गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने में लापरवाही बरती और उसे अनावश्यक रूप से थाने में बैठाए रखा।
पीड़ित परिवार का कहना है कि हल्का दरोगा गोविंद दुबे की विपक्षियों से मिली भगत है उन्हें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन पुलिस के इस रवैये से वे आहत हैं। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।












