गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत प्रसिद्ध जादूगर श्री वी सम्राट जी के द्वारा “पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।श्री वी सम्राट जी ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान

गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत प्रसिद्ध जादूगर श्री वी सम्राट जी के द्वारा “पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।श्री वी सम्राट जी ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

 दिनांक 08.07.2026 को वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में गाजियाबाद रेंज के अंतर्गत प्रसिद्ध जादूगर श्री वी सम्राट जी के द्वारा “पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।श्री वी सम्राट जी ” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कार्यक्रम पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर गाजियाबाद, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल साहिबाबाद , चौधरी मोड़, पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ। श्री वी सम्राट जी के द्वारा जादू के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गाजियाबाद श्रीमती निमी कुचिया, समस्त रेंज स्टॉफ (वन दरोगा एवं वन रक्षक) , विद्यालय के शिक्षकगण , विद्यार्थी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें