बहराइच: मटेरा में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, शंकरपुर जनसभा में शौकत अली को घोषित किया प्रत्याशी; सपा-भाजपा पर बोला तीखा हमला

बहराइच: मटेरा में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, शंकरपुर जनसभा में शौकत अली को घोषित किया प्रत्याशी; सपा-भाजपा पर बोला तीखा हमला

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर,बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा के राजनीतिक समीकरण रविवार को उस समय और गरमा गए, जब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर चौराहे पर आयोजित इस विशाल रैली में ओवैसी को सुनने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।मंच पर पहुंचते ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद ओवैसी ने बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए मटैरा विधानसभा सीट से शौकत अली को AIMIM का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा।सपा और भाजपा पर बरसे ओवैसी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सूबे की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दोनों पार्टियों पर जनता को छलने और विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।सपा और बीजेपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब जनता के हक की बात आती है, तो विपक्ष मूकदर्शक बन जाता है। मटैरा की जनता अब इस झांसे में नहीं आने वाली और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी।”— जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी शौकत अली की उम्मीदवारी से बदला मटेरा का सियासी समीकरण मटेरा विधानसभा के शंकरपुर चौराहे पर हुई इस रैली और शौकत अली के नाम के ऐलान के बाद क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि AIMIM की इस मजबूत एंट्री से पारंपरिक वोटों के ध्रुवीकरण का सीधा असर समाजवादी पार्टी और भाजपा के समीकरणों पर पड़ेगा। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि मटेरा में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने वाला है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें