बाबागंज विधायक ने किया जिम फिटनेस क्लब का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बेहतर सेहत

बाबागंज विधायक ने किया जिम फिटनेस क्लब का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बेहतर सेहत

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय कुंडा/प्रतापगढ़। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आम लोगों को व्यायाम के लिए समय नहीं मिल पाता, जिससे मोटापा, पेट और अन्य कई बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के हीरागंज बाजार में ए टू जेड फिटनेस क्लब नामक जिम की स्थापना की गई है।

बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक विनोद सरोज ने कहाकि हीरागंज बाजार में जिम खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और फिटनेस के लिए उन्हें कुंडा या दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जिम की सुविधा स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव की अगुवाई में विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर फिटनेस क्लब के संचालक बादल यादव, अमित मौर्य, अशोक, शैलेंद्र, आदित्य यादव, अवधेश यादव, विकास सरोज, अजय, मनोज, अनुज व राज सरोज सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मथुरा पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति/ऑरेशन जागृति थाना – राया। दिनाँक 14.01.2026 को मिशन शक्ति

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें