बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय महेवामलकिया में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने किया सम्मानित
संवाददाता कुमुद मिश्रा प्रतापगढ़/बाबागंज। विकासखंड बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय महेवामलकिया में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबागंज विधायक विनोद सरोज शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक विनोद सरोज ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विद्यालय की सबसे बड़ी पहचान और प्रेरणा होते हैं। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के ऐसे मार्गदर्शक हैं, जिनके योगदान से कई पीढ़ियां शिक्षित होकर देश और समाज की सेवा कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन में सभी ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया। आयोजन का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट साहिबाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद












