बैंक कर्मी ने खुद को मारी गोली, बंधक मकान पर था 2 करोड़ का कर्ज, घटना के बाद अधिकारी भागे।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर स्कीम 74 क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई जब 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने अपने ही घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब बैंक आफ महाराष्ट्र और राजस्व विभाग के अधिकारी उनके मकान की कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दि हैं। विजयनगर टी आई सी. के. पटेल के अनुसार घटना शाम करीब 5:00 बजे की है। हेमंत ब्रह्मवंशी इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक आईपीसी में मैनेजर थे। उन्होंने स्कीम 74 स्थित अपने मकान को बंधक रखकर बैंक आफ महाराष्ट्र से लोन लिया था। लंबे समय से किस्त जमा न होने पर बैंक ने कोर्ट से कुर्की का आदेश प्राप्त कर लिया, और सोमवार को बैंक अधिकारी कुमार गौतम तिलक राज, मैनिक मिश्रा तथा राजस्व विभाग की ओर से पटवारी पूनम मकान सील करने पहुंचे थे। जैसे ही अधिकारियों ने घर में बैठकर लिखा पड़ी शुरू की हेमंत कमरे में गए। और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज चलने पर परिवार वाले और अधिकारी घबरा गए सूचना मिलते ही एस पी पराग सैनी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद बैंक के राजस्व अधिकारी मौके से फरार हो गए। उनके फोन भी बंद बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत ब्रह्मावंशी बैंक से मात्र एक दिन की मोहलत और मांग रहे थे।












