भागलपुर: आईजी पूर्वी क्षेत्र ने एसडीपीओ (विधि-व्यवस्था) कार्यालय का किया निरीक्षण
मंडल संवाददाता अमित चौहान


भागलपुर। आज 23 जुलाई 2026 को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर ने पुलिस जिला भागलपुर के अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भागलपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय के अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता, अभिलेखों के समुचित संधारण और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने संबंधित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, मामलों के त्वरित अनुसंधान और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सतर्कता, जवाबदेही और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।












