जैथरा के सरकारी विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित

जैथरा के सरकारी विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित

संवाददाता: मुकेश कुमार

एटा। जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र स्थित धरौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर विद्यालय की रसोई की दीवार तोड़कर गैस सिलेंडर, भोजन बनाने के बर्तन तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के कारण विद्यालय की मिड-डे मील (पीएम पोषण) योजना प्रभावित रही और निर्धारित समय पर बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब विद्यालय का स्टाफ स्कूल पहुंचा तो रसोई की दीवार टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा गया तो गैस सिलेंडर और रसोई का अन्य आवश्यक सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, साथ ही स्थानीय थाने में तहरीर भी सौंप दी गई। विद्यालय कर्मियों का कहना है कि इस विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले वर्ष भी जैथरा क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में दीवार तोड़कर चोरी की वारदातें हुई थीं, जिससे शिक्षा विभाग को नुकसान उठाना पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर मिड-डे मील योजना को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भोजन व्यवस्था पर अधिक प्रभाव न पड़े।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें