प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल व 02 देशी जिंदा बम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना पट्टी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल एवं 02 देशी जिंदा बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: पुरानी रंजिश में मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, सिर में गंभीर चोट; मेडिकल कॉलेज रेफर












