कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई; मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम
संवाददाता बिपिन मिश्रा वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार और तस्करी के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नरेट ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
बोगस कंपनियों के जरिए चलता था खेल
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शुभम जायसवाल अपने चार प्रमुख सहयोगियों अमित, दिवेश जायसवाल, दिनेश और आकाश के साथ मिलकर इस काले कारोबार को अंजाम दे रहा था।
इन आरोपियों ने नशीली दवाओं की सप्लाई के लिए बोगस (फर्जी) फार्मा कंपनियां बना रखी थीं, जिनके जरिए ये भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप को बाजार में खपाते थे।
फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस
पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
ये भी पढ़ें कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई; मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम












