मैनपुरी में बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से अनुपस्थित 4 डॉक्टर बर्खास्त

मैनपुरी में बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से अनुपस्थित 4 डॉक्टर बर्खास्त

संबाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त न करने का सख्त संदेश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर जिले के चार डॉक्टरों को लंबे समय से अनुपस्थित रहने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया।जानकारी के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात ये डॉक्टर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतें लगातार बढ़ने पर जांच के बाद कार्रवाई की गई।

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों के नाम—

PHC लेखराजपुर के डॉक्टर शरद गुप्ता

CHC भोगांव के एक डॉक्टर (नाम विभाग द्वारा जारी सूची में शामिल)

PHC सुल्तानपुर सांडा के डॉक्टर ललित पांडे

PHC शंकरपुर करहल के डॉक्टर अरुण सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी सेवा में लापरवाही और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मियों को भी अपनी हाजिरी और कार्यप्रणाली दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal