कुंडा के बच्चों में संस्कारऔरसद्गुणों के विकास के लिए बड़ा अभियान डॉ अर्पित की संस्कारशाला
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा के सुप्रसिद्ध दंतचिकित्सक और भगवन डेंटल क्लीनिक के संचालक श्री अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी ने नवीन पीढ़ी के बच्चों को सांस्कृतिक विरासत सौपने और उन्हें सनातन संस्कृति के संस्कार सिखाने का बेड़ा उठाया हुआ है। जिसके लिए डॉ अर्पित प्रत्येक रविवार को कुंडा के शिवपुरम स्थिति भगवान शिव की मंदिर में ” संस्कारशाला ” का संचालन करते हैं। डॉ अर्पित की इस संस्कारशाला में बच्चों को गीता , रामायण , महाभारत, उपनिषद , वेद , महाकाव्यों आदि ग्रंथों को पढ़ना उनकी कहानियों के सार समझना और संस्कृति भाषा में लिखना पढ़ना बोलना सिखाते हैं । डॉ अर्पित की इस संस्कारशाला में बच्चों के अंदर धैर्य , साहस , ईमानदारी , सत्य नैतिकता आदि गुणों और मूल्यों का विकास करने के लिए नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता हैं माता पिता का सम्मान करना सिखाया जाता है जिसके लिए बच्चों को श्रवण कुमार की कहानी सुनाई जाती है और ऐसे ही कई महापुरुषों की कहानियों द्वारा बच्चों में नैतिकता का विकास किया जाता है । साथ ही साथ बच्चों को सत्य बोलने और सत्य के लिए संघर्ष करने हेतु वीरों की वीर गाथाएं भी सिखाएं जाती हैं।
डॉ अर्पित की संस्कारशाला में पढ़ने के लिए बच्चों की कोई खास उम्र सीमा नहीं है बस बच्चा पढ़ना बोलना जानता हो। आप उसे यहाँ भेज सकते हैं । यहां सभी बच्चे सामान्य स्कूली कक्षाओं की तरह एकसाथ बैठकर पढ़ते हैं इसलिए आप निःसंकोच बच्चों को भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि डॉ अर्पित की यह संस्कारशाला पूर्णतः निःशुल्क है इसके लिए कोई पैसा नहीं खर्च करना है बस आपको सिर्फ बच्चों को प्रत्येक रविवार 8 :15 बजे सुबह के समय छोड़ना होगा और कक्षा का समापन 11 बजे होगा ।
संस्कारशाला स्थान ;- शिवपुरम मंदिर , कुंडा प्रतापगढ़
समय ;- 8:15 से 11 बजे सुबह
संपर्क :- 84390 38810
गौरतलब है कि आजकल बच्चों के अंदर संस्कारों की कमी देखने को मिलती है और नई पीढी के बच्चे अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं बात बात पर गुस्सा करते हैं मातापिता से भी अभद्रता करते हैं ऐसे में अपने बच्चों को सद्गुणी बनाने के लिए डॉ अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी का यह प्रयास सराहनीय है
ये भी पढ़ें घर से नाराज होकर निकली किशोरी को कुंडा हरनामगंज स्टेशन से मिशन शक्ति टीम कुंडा पुलिस ने परिजनों को सौपा












