घर से नाराज होकर निकली किशोरी को कुंडा हरनामगंज स्टेशन से मिशन शक्ति टीम कुंडा पुलिस ने परिजनों को सौपा

घर से नाराज होकर निकली किशोरी को कुंडा हरनामगंज स्टेशन से मिशन शक्ति टीम कुंडा पुलिस ने परिजनों को सौपा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से 16 वर्षीय किशोरी सकुशल परिजनों को मिली पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा पुलिस द्वारा एक मानवीय और सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर आई एक किशोरी को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। एक 16 वर्षीय किशोरी, निवासिनी पूरे बसंत, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़अपने घर से नाराज होकर कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। किशोरी अकेले और परेशान अवस्था में थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम और कुंडा कोतवाली की टीम तत्काल सक्रिय हुई। उप निरीक्षक श्री यूनुस खान एवं महिला कांस्टेबल दुर्गा देवी ने बिना समय गंवाए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर युवती को अपनी सुरक्षा में लिया। टीम द्वारा युवती की काउंसलिंग की गई और उसे सुरक्षित थाने लाया गया।परिजनों को सुपुर्दगी पुलिस टीम द्वारा तत्काल युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया। उचित विधिक कार्यवाही और काउंसलिंग के पश्चात, किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने प्रतापगढ़ पुलिस और विशेष रूप से मिशन शक्ति टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही:
श्री यूनुस खान (उप निरीक्षक, थाना कुंडा)
दुर्गा देवी (महिला कांस्टेबल, मिशन शक्ति टीम) स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने पुलिस की इस त्वरित सक्रियता और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

ये भी पढ़ें शासन द्वारा नामित सभासदो ने नगर पंचायत कुंडा में ली शपथ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें