सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की बड़ी पहल

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की बड़ी पहल

एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान News 1 इंडिया की टीम से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और महिला स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर जोर दिया। इसी क्रम में वीरांगना अवन्ति बाई मेडिकल कॉलेज, एटा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान खासतौर पर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जो महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। बबीता चौहान ने इस मौके पर मीडिया से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इस टीकाकरण की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि बच्चियों को समय रहते इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रही।
इस पहल को महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया