जनपद फर्रुखाबाद से बड़े खबर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें किये रातों-रात आठ उप निरीक्षकों के तबादले,

जनपद फर्रुखाबाद से बड़े खबर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें किये रातों-रात आठ उप निरीक्षकों के तबादले,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी जनपद फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच चौकी प्रभारियों सहित कुल आठ उप निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव कर दिया। अचानक हुए इस तबादला आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एसपी आरती सिंह द्वारा किए गए इस तबादले को आगामी दिनों में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। देर रात जारी आदेश के बाद सभी संबंधित उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन उप निरीक्षकों का हुआ तबादला
थाना मऊदरवाजा में तैनात उप निरीक्षक मुनीर खान को स्थानांतरित कर थाना कादरी गेट भेजा गया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद के उप निरीक्षक अनुज कुमार को थाना शमशाबाद के चिलसरा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
थाना जहानगंज में तैनात दरोगा धीरज कुमार को थाना कम्पिल के सिवारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। चिलसरा चौकी के उप निरीक्षक जगभान सिंह को थाना मेंरापुर के सिवारा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कम्पिल की सिवारा चौकी के इंचार्ज प्रमोद कुमार को स्थानांतरित कर कोतवाली फतेहगढ़ की याकूतगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। याकूतगंज चौकी के प्रभारी राहुल कुमार को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उप निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी को थाना जहानगंज में नई तैनाती दी गई है।

वहीं पुलिस लाइन से ही उप निरीक्षक कल्पेश कुमार चौधरी को शहर कोतवाली की रेलवे रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें