पुलिस कस्टडी रिमांड में बड़ा खुलासा: महिला तस्कर की निशानदेही पर 21.2 किलो गांजा बरामदअनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये

पुलिस कस्टडी रिमांड में बड़ा खुलासा: महिला तस्कर की निशानदेही पर 21.2 किलो गांजा बरामदअनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की थाना फेस-1 पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला गांजा तस्कर की निशानदेही पर 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को न्यायालय से स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई अभियुक्ता नूरी पत्नी साजिद की निशानदेही पर सेक्टर-9 स्थित बी-25 के पास गली में बने खंडहरनुमा झुग्गी-झोपड़ी से 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता नूरी थाना फेस-1 में दर्ज मु.अ.सं. 376/2026 में धारा 8/21C/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित थी। उसने 23 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्ता नाम: नूरी पत्नी साजिद उम्र: 45 वर्ष पता: बी-25 के सामने, जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर पंजीकृत अभियोग मु.अ.सं.: 376/2026 धाराएं: 8/21C/29/20 एनडीपीएस एक्ट थाना: फेस-1, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर बरामदगी21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा स्रोत: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें