खोडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी: कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 18.12.25 को थाना खोड़ा पर वादी अतुल यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी
इन्द्रापुरम गाजियाबाद द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि निखिल राणा, अभिषेक कश्यप, दीपक निवासीगण अज्ञात द्वारा वादी के भाई सतेन्द्र की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने जिससे गंभीर अवस्था में घायल होने के सम्बन्ध में धारा 109 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 19.12.2025 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त 1. निखिल राणा पुत्र इन्द्र सिह राणा निवासी प्रेम विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष 2. अभिषेक कश्यप पुत्र शिवदास कश्यप निवासी प्रेम विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष 3. दीपक पुत्र किशन कुमार निराला निवासी आरसी 509 कला इन्कलेव खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष को खोड़ा अण्डर पास से धारा 109 बीएनएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः– अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि साहब वादी व हम तीनों आपस में अच्छे दोस्त थे। आपस में हंसी मजाक किया करते थे। दिनांक 18.12.25 को किसी बात को लेकर हम लोगों में कहासुनी हो गयी थी। इसी आवेश में आकर हम तीनों ने उसके गले पर चाबी से वार कर दिया था जिससे वो गंभीर अवस्था में घायल हो गया था हम डर गये थे और वहां से भाग गये थे। साहब गलती हो गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1. निखिल राणा पुत्र इन्द्र सिह राणा निवासी प्रेम विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष।
2. अभिषेक कश्यप पुत्र शिवदास कश्यप निवासी प्रेम विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष।
3. दीपक पुत्र किशन कुमार निराला निवासी आरसी 509 कला इन्कलेव खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध उक्त सम्बन्ध में थाना खोडा पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम ।
ये भी पढ़ें यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट












