तीन दिवसीय पी०एम०एफ०एम०ई० वैनिफिशरी प्रशिक्षण समापन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० लखनऊ के अर्न्तगत आज राजकीय फल संरक्षण केन्द्र कविनगर नर्सरी कैम्पस गाजियाबाद में भारत सरकार की योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी०एम०एफ०एम०ई०) वैनिफिशरी प्रशिक्षण वोकल फॉर लोकल, आधारित प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योगों को बढाबा देने और बेराजगारी दूर करने हेतु तत्पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन किया गया।

प्रशिक्षण में दूसरे व तीसरे दिन विषय विषयज्ञों सी०ए० श्री नकुल अरोडा द्वारा प्रोजेक्ट रिर्पोट तैयार करने आदि की जानकारी दी श्री बुद्धराम एल०डी०एम० केनरा बैंक द्वारा लाभार्थियो को विर्तीय प्रबन्धन की जानकारी दी श्री नरेन्द्र सिंह पूर्व प्रभारी द्वारा उत्पादन करने के बारे में बताया। श्रीमती योगिता सिंह द्वारा खाद्य प्रसंस्करण को विस्तार से बताया। श्री ओमप्रकाश धमीजा द्वारा मशीनो की विस्तार से जानकारी दी, श्री मीत माथुर उद्यमी मित्र व कु० सनोवर हसन सिदद्वीकी द्वारा उद्योग विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
श्री अनिल सोलकीं डी०आर०पी०, श्री शिवशंकर डी०आर०पी० द्वारा पी०एम०एफ०एम०ई० योजना की विस्तार से जानकारी दी गई और बताया की पी०एम०एफ०एम०ई० योजना से 35 प्रतिशत अनुदान किस प्रकार प्राप्त कर सकते है श्री आर०के० सिंह सेवा निवृत्त प्रभारी द्वारा उद्योग स्थापित करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी, श्रीमती मोनिका गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा राज्य व केन्द्रीय फूड लाइसेन्स बनाने के बारे में बताया यह प्रशिक्षण दिनॉक 18 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक सम्पन्न किया गया, केन्द्र प्रभारी श्री देशमुख कुमार द्वारा सभी आगन्तुकों और वैनिफिशरी उद्यमियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम का समापन की घोषणा की, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।
ये भी पढ़ें यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट












