ब्रेक फेल कंटेनर ने ली बुजुर्ग की जान, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

ब्रेक फेल कंटेनर ने ली बुजुर्ग की जान, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अशोकपुर गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ। अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal